फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: There is an 80 feet deep 400 year old step well in the forest of Damoh

Damoh News: दमोह के जंगल में है 80 फीट गहरी 400 साल पुरानी बावड़ी, 20 कमरे भी बने हैं

Thu, 11 Jul 2024 04:01 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

गुजरात के पाटन में बनी रानी की बाव को तो सब जानते हैं। उसी तर्ज पर दमोह में भी 400 साल पहले एक बावड़ी बनी थी, जो विभागों की अनदेखी की वजह से पहचान खो रही है। 

विज्ञापन
Damoh News: There is an 80 feet deep 400 year old step well in the forest of Damoh
बावड़ी में बने कमरे

विस्तार

गुजरात के पाटन में रानी की वाव है, जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उसे दुनिया का इकलौता उल्टा मंदिर या 30 किलोमीटर की सुरंगों की वजह से भी जाना जाता है। इसी तर्ज पर 400 साल पुरानी एक बावड़ी दमोह जिले के हटा ब्लॉक के जंगल में भी बनी है। लेकिन, यह अनदेखी का शिकार हो गई है और इस वजह से अपनी पहचान खो रही है। 

विज्ञापन


दमोह जिले के हटा ब्लॉक के भिलौनी गांव के पास जंगल में बनी प्राचीन बावड़ी को 400 साल पुराना बताया जाता है। देखते ही राजसी वैभव की झलक मिल जाती है। 80 फीट गहरी यह बावड़ी चार मंजिला इमारत की तरह है, जिसकी खिड़कियां बावड़ी में खुलती हैं। करीब 20 कमरों के महलनुमा आकृति का रखरखाव न के बराबर है। इसके बाद भी उसकी भव्यता देखते ही बनती है। 
विज्ञापन


रानी दमयंती संग्रहालय पुरातत्व विभाग के परिचायक डॉ. सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि पहले राजा-महाराजाओं के समय इस तरह की विशेष आकृति की बावड़ी उनके किले व महल के आसपास बनाई जाती थीं। उनमें काफी पानी रहता था। उस पानी का उपयोग केवल राजपरिवार के लोग, राजकुमारी व रानियां ही किया करती थीं। यह बावड़ी उस समय की शैली का अद्भुत नमूना है जो देखते ही बनता है। यदि इस तरह की धरोहरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए तो ऐतिहासिक महत्व की कई चीजें लोगों को पता चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed