{"_id":"6315db5f16e26b55434cf3f8","slug":"damoh-youth-dies-due-to-exhaustion-of-oxygen-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: सर्पदंश पीड़ित युवक को जबलपुर कर रहे थे रैफर, एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म होने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: सर्पदंश पीड़ित युवक को जबलपुर कर रहे थे रैफर, एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म होने से हो गई मौत
Mon, 05 Sep 2022 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:50 PM IST
सार
दमोह जिले में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से एक युवक की मौत हो गई। उसे सांप ने डस लिया था, जिला अस्पताल से युवक को जबलपुर रेफर किया जा रहा था। एंबुलेंस प्राइवेट बताई जा रही है।
विज्ञापन
दमोह के जिला अस्पताल में युवक की जांच करता स्टाफ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से एक मरीज की मौत हो गई। सर्पदंश के चलते युवक को एंबुलेंस से जबलपुर रेफर किया जा रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। एंबुलेंस चालक पर मनमानी का आरोप भी लगाया।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले का है। बताया गया कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र के तिदुआ सेडारा गांव के रहने वाले बृजेंद्र सिंह पिता भैयालाल को सोमवार सुबह 5 बजे घर में सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। पहले तो परिजन एंबुलेंस के लिए भटकते रहे। 108 पर फोन लगाया पर वाहन मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने जैसे तैस प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था की। जबलपुर के रास्ते में पड़ने वाले हथिनीगांव के पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवक ने दम तोड़ दिया।
परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि एंबुलेंस चालक ने भी झूठ बोला था कि पर्याप्त ऑक्सीजन है, पर रास्ते में ही खत्म हो गई। इसी के कारण उनके बेटे की मौत हुई है, अन्यथा बेटे को बचाया जा सकता था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।