{"_id":"64ca830bce3b29239e088392","slug":"damoh-work-was-being-done-by-machines-instead-of-laborers-district-ceo-seized-investigation-team-formed-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मजदूरों की जगह मशीन से हो रहा था काम, जनपद CEO ने की जब्त, जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मजदूरों की जगह मशीन से हो रहा था काम, जनपद CEO ने की जब्त, जांच टीम गठित
Wed, 02 Aug 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:53 PM IST
सार
दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क में मनरेगा योजना में मजदूरों की जगह सरपंच पोकलेन मशीन से कार्य करवा रहे थे, जिसकी शिकायत भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा जनपद सीईओ से करते हुए पोकलेन मशीन की घेराबंदी कर ली थी। सीईओ तत्काल मौके पर पहुंचे और कार्य को रुकवाते हुए मशीन जब्त करवाई और पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
मशीन से हुआ कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क के सरपंच पर मजदूरों की जगह मशीनों से खुलेआम कार्य कराए जाने का आरोप लगाया है। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह, शोभा सिंह ठाकुर का कहना है गांव के मजदूर जबलपुर में मजदूरी करने जाते हैं और पंचायत सरपंच मनरेगा के कार्य मशीनों से करवा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मनरेगा योजना में स्थानीय ग्रामीणों को काम पर लगाने का प्रावधान है, ताकि वह पलायन न कर सकें और मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराने पर प्रतिबंध है। लेकिन पंचायतों में कई काम मशीनों से करवाए जाते हैं, जिसकी शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क में पोकलेन मशीन से निर्माण कार्य चलने की जानकारी दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए पोकलेन मशीन का काम रुकवाकर इसकी सूचना जबेरा जनपद सीईओ डॉ आरपी पटेल को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे जनपद सीईओ ने देखा निर्माण निर्माण कार्य पोकलेन मशीन से चल रहा था। कार्य पर तुरंत रोक लगाते हुए पूरे मामले की जांच के लिए उपयंत्री, सहायक यंत्री की टीम गठित की गई। वहीं, निर्माण कार्य की मजदूरी और किसी प्रकार का भुगतान नहीं होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
जनपद सीईओ डॉ आरपी पटेल का कहना है, सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो पोकलेन मशीन से कार्य चल रहा था। इसकी जांच के लिए सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ मनरेगा की तीन सदस्य टीम गठित की गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। कार्य में मशीन चलाकर मजदूरी का भुगतान किया गया होगा तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
