{"_id":"631580d47cf1673ff31f196c","slug":"damoh-weather-news-the-roads-were-submerged-due-to-rain-water-filled-from-house-to-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Weather News: मूसलाधार बारिश से रास्ते हुए जलमग्न, घर से लेकर सड़क तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Weather News: मूसलाधार बारिश से रास्ते हुए जलमग्न, घर से लेकर सड़क तक भरा पानी
Mon, 05 Sep 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:23 AM IST
सार
दमोह में रविवार को सिर्फ दो घंटे की बारिश ने सड़क से लेकर घर तक पानी-पानी भर कर दिया। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दमोह में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से सड़क से लेकर लोगों के घरों तक पानी भर गया। सड़के जलमग्न होने से लोगों का आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते विवेकानंद कॉलोनी और सुभाष कॉलोनी की सड़कों पर पानी भर गया। कॉलोनी के अंदर करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिसमें बाइक डूब गई।
बीते दो दिनों से शहर का मौसम सामान्य बना हुआ था। धूप निकलने के चलते उमस थी, शनिवार को 10 मिनिट के लिए बारिश हुई थी, उसके बाद मौसम साफ हो गया था। लेकिन रविवार को कुछ ही घंटों में हुई बारिश ने शहर की सूरत को बदल कर रख दिया।
विज्ञापन
बीते दो दिनों से शहर का मौसम सामान्य बना हुआ था। धूप निकलने के चलते उमस थी, शनिवार को 10 मिनिट के लिए बारिश हुई थी, उसके बाद मौसम साफ हो गया था। लेकिन रविवार को कुछ ही घंटों में हुई बारिश ने शहर की सूरत को बदल कर रख दिया।
विज्ञापन
