फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Two officers suspended in connection with Pauri reservoir bursting

Damoh: पौड़ी जलाशय फूटने के मामले में दो अफसरों पर गिरी गाज, सागर कमिश्नर ने किया निलंबित

Wed, 26 Jul 2023 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 07:50 PM IST
सार

पौड़ी जलाशय फूटने के मामले में जल संसाधन विभाग दमोह के अनुविभागीय अधिकारी एलके द्विवेदी और उपयंत्री डीके असाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों पर लापरवाही बरतने का आरोप है।

विज्ञापन
Damoh: Two officers suspended in connection with Pauri reservoir bursting
पौड़ी जैतगढ़ जलाशय फूटने से दो गांव डूब गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के पौड़ी जलाशय फूटने के मामले में सागर संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सख्ती दिखाई है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जल संसाधन विभाग दमोह के अनुविभागीय अधिकारी एलके द्विवेदी और उपयंत्री डीके असाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कमिश्नर द्वारा यह कार्रवाई कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल के प्रस्ताव पर की गई है।
विज्ञापन


दरअसल कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल ने कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके अवलोकन के बाद पाया गया कि अनुविभागीय अधिकारी एलके द्विवेदी और उपयंत्री डीके असाटी द्वारा पौड़ी जैतगढ़ जलाशय के फूटने की अशंका होने के बावजूद भी जलाशय में समुचित देखरेख एवं जलाशय के बचाव के लिए पूर्व से कोई उपाय नहीं किए।  उनका यह कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में की गई घोर लापरवाही का द्योतक होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लघंन है। निलंबन अवधि में मुख्यालय, कार्यालय कलेक्टर जिला दमोह नियत किया गया है।
विज्ञापन


बता दें दमोह जिले की तहसील तेन्दूखेड़ा अंतर्गत स्थित पौड़ी जैतगढ़ जलाशय में 24 जुलाई की रात्रि से जल रिसाव प्रारंभ हो गया था, जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन  25 जुलाई की सुबह 5 बजे के लगभग उक्त जलाशय फूट गया। इससे दो गांव पानी में डूब गए और 28 परिवारों की गृहस्थी पानी में बह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed