{"_id":"6391ff76e4cd4a6f495a0404","slug":"damoh-truck-full-of-mustard-oil-overturned-to-save-the-truck-coming-in-the-wrong-direction-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: गलत दिशा में आ रहे ट्रक को बचाने में पलटा सरसों के तेल के डिब्बों से भरा ट्रक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: गलत दिशा में आ रहे ट्रक को बचाने में पलटा सरसों के तेल के डिब्बों से भरा ट्रक, दो घायल
Thu, 08 Dec 2022 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:48 PM IST
सार
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सरसों के तेल के डिब्बों-बोतलों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक-परिचालक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दमोह में सरसों के तेल के डिब्बों से भरा ट्रक पलट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से गुजर रहे जबलपुर स्टेट हाईवे पर सरसों के तेल के डिब्बों-बोतलों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक-परिचालक घायल हुए हैं। बताया गया कि गलत दिशा में सामने से एक ट्रक को बचाने में हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार हादसा दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा बायपास पर हुआ है। बताया गया कि ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 3348 मुरैना से सरसों तेल के डिब्बे एवं बॉटल लोड कर रायपुर जा रहा था। ट्रक के चालक हरि सिंह पाल ने बताया कि जबेरा बायपास पर सामने से गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक के चालक ने कट मार दी, जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। गुजर रहे लोगों हादसे की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और घायल चालक, परिचालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा भिजवाया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन