फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Police was not accepting the kidnapping of son, father brought CCTV footage

Damoh: बेटे के अपहरण की बात नहीं मान रही थी पुलिस, पिता खोज लाया सीसीटीवी फुटेज

Fri, 02 Dec 2022 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बीते दिनों इलाके के एक नाबालिग को कुछ लोग अपने साथ बाइक पर ले गए थे और मुक्तिधाम में ले जाकर मारपीट की। पिता ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और कह दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। 

विज्ञापन
Damoh: Police was not accepting the kidnapping of son, father brought CCTV footage
बाइक पर नाबालिग को बैठाए लोग नजर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदुखेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। हालत खराब होने पर नाबालिग को जबलपुर रेफर किया गया है। मामले में जब पिता ने बेटे के अपहरण की बात कही तो पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरे देखकर ऐसा कुछ होने से इनकार कर दिया था। पिता ने अपने स्तर पर पता किया और दूसरे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना का वीडियो सामने ले आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बीते दिनों इलाके के एक नाबालिग को कुछ लोग अपने साथ बाइक पर ले गए थे और मुक्तिधाम में ले जाकर मारपीट की। नाबालिग बुरी तरह घायल है और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना की शिकायत नाबालिग के पिता ने तेंदूखेड़ा थाने में लिखित रूप से दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और कह दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। 
विज्ञापन


पिता ने भी हार नहीं मानी और घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पहुंचा तो घटना साफ नजर आ रही है। नाबालिग लड़के के पिता का आरोप है कि पुलिस उसके बेटे के अपहरण की घटना को झूठा बता रही है जबकि घटना हकीकत में हुई है। पुलिस ने अभी तक किसी अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला भी दर्ज नहीं किया। इसकी शिकायत उसने दमोह एसपी डीआर तेनीवार से भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग के पिता ने जो सीसीटीवी फुटेज पेश किया है, उसमें बाइक पर आगे बैठा युवक मुंह पर मास्क लगाए हैं और एक युवक पीछे बैठा है। ये दोनों नाबालिग को ले जा रहे हैं। वे खकरिया मार्ग पर  शाम चार बजे के आसपास भटरिया मार्ग के लिए निकले हैं। रविवार को नाबलिग के अपहरण की घटना घटित हुई थी और सोमवार को यह मामला उजागर हुआ था। बाइक सवार नकाबपोस ने बेटे से मारपीट की है। पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई न करने के चलते पिता आज से भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के साथ गल्ला मंडी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ रहा है।


तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी का कहना है कि घटना रविवार की है। घटना में बाइक पर बैठने वाले दो युवा है और उनके साथ नाबलिग बैठा हुआ है। उसे किस कारण से ले गए या वह खुद गया है यह जांच का विषय है। साथ ही जो आवेदन मिला है उसमें झलोन गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीणों के नाम लिखे हैं इसलिये अब मामले की जांच कराई जाएगी और उसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed