फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Theft in Jain temple cowsheds piggy bank and other items disappeared police is probing the matter

Damoh News: जैन मंदिर में चोरी, गौशाला की गुल्लक सहित अन्य सामान गायब, पुलिस कर रही मामले की जांच

Mon, 07 Aug 2023 06:16 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 07 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

दमोह में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अज्ञात चोरों ने जैन मंदिर को चोरी करने का ठिकाना बनाया। दमोह कोतवाली मागंज वार्ड 1 में स्थित नसिया जैन मन्दिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहां से कई कीमती चीजें उठाकर ले गए।

विज्ञापन
Damoh News Theft in Jain temple cowsheds piggy bank and other items disappeared police is probing the matter
जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह के नसिया जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जैन मंदिर कोतवाली मागंज वार्ड 1 में स्थित है। इससे पहले भी कुम्हारी के जन मंदिर में एक दिन पहले ही चोरी हुई थी, जहां अब तक चोरी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


नसिया जी जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने  मंदिर में रखी गौशाला की गुल्लक सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जब मंदिर खोलने पहुंचे सेवादार ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। मंदिर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि मंदिर से गौशाला की गुल्लक और पीतल का छत्र गायब था। जब ऊपर जाकर देखा तो गुल्लक टूटी पड़ी थी और रुपये गायब थे और छत्र भी वहीं मिला है।
विज्ञापन


चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है। कुम्हारी के बाद अब दमोह के जैन मंदिर में चोरी, गौशाला की गुल्लक सहित अन्य सामान हुआ चोरी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed