फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Theft in film style, electronic shop locks changed during the day, goods loaded in truck at night

Damoh: फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी, दिन में बदले इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले, रात में ट्रक लोड कर ले गए माल

Wed, 12 Jul 2023 01:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 01:18 PM IST
सार

दमोह में फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में पहले अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले बदले और फिर रात में करीब 15 लाख का सामान ट्रक में लोड कर भाग गए।

विज्ञापन

विस्तार

दमोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरगंज गल्ला मंडी में एक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के गोदाम से अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दिन में जाकर गोदाम के बाजू में संचालित मेडिकल दुकान से बिजली कनेक्शन लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की गोदाम के ताले काटकर नए ताले डाल दिए और रात में आकर अपने ताले खोलकर गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल ट्रक में भरकर रफूचक्कर हो गए। चोरी करने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान में वापस अपने ताले डाल दिए ताकि आस-पड़ोस के लोगों को किसी तरह का संदेह ना हो। चोरी के दो दिन बाद दुकान के कर्मचारी ने मालिक को बताया कि गोदाम के ताले बदल चुके हैं। जाकर देखा तो गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल चोरी हो चुका था।
विज्ञापन


स्टेशन चौराहे पर संचालित दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर दीपक तिवारी ने बताया कि उनके पिता बीमार थे, जिनका इलाज कराने के लिए वह करीब 10 दिनों से दमोह से नागपुर गए थे। 9 जुलाई को जब वह दमोह पहुंचे, तो उनके कर्मचारी ने बताया कि गोदाम में जो ताले लगे हैं, वह अपने नहीं हैं। जाकर देखा तो बात सच निकली। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी। ताले तोड़कर देखा तो गोदाम में रखे एसी, फ्रिज, कूलर और अन्य करीब 15 लाख  रुपये की  इलेक्ट्रॉनिक सामग्री चोरी हो चुकी थी। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आ गई।
विज्ञापन


दुकान संचालक तिवारी ने बताया कि सात जुलाई की दोपहर में आरोपी गोदाम पहुंचे, उन्होंने पड़ोस में संचालित मेडिकल दुकान के संचालक से कटर चलाने के लिए बिजली कनेक्शन मांगा और संभवत यह कहते हुए दुकान के दोनों ताले काट दिए की इन तालों की चाबी गुम हो गई है और नए ताले डालना हैं। आरोपियों ने कटर से गोदाम के दोनों ताले काटे और नए ताले डालकर चले गए। देर रात अज्ञात चोर ट्रक लेकर गोदाम पहुंचे और ताले खोलकर बड़ी ही आसानी से गोदाम का सारा माल ट्रक में भरकर ले गए। इन दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए हैं। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है,  लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed