फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Patharia bandh called on July 26 to protest against the irregularities of the city council

Damoh News: नगर परिषद की अनियमितताओं के विरोध में 26 जुलाई को पथरिया बंद का आह्वान

Tue, 25 Jul 2023 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 10:08 PM IST
सार

Damoh News: पथरिया एसडीएम भाव्या त्रिपाठी का कहना है कि बुधवार को पथरिया बंद की सूचना आई है। दोपहर दो बजे तक के बंद की बात कही गई है।

विज्ञापन
Damoh News Patharia bandh called on July 26 to protest against the irregularities of the city council
पथरिया बंद का आह्वान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह की पथरिया नगर परिषद की अनियमितताओं के विरोध में बुधवार (26 जुलाई) को पथरिया बंद का आह्वान किया गया है। नगर परिषद के एक साल के कार्यकाल की अनुपलब्धियों को दर्शाते हुए पथरिया विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सोनी ने बुधवार को पथरिया बंद का आह्वान नगर की जनता से किया है, जिसका अनाउंसमेंट भी कराया गया है।

विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि नगर परिषद पथरिया की जनता एक वर्ष से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। प्रधानमंत्री आवास की किस्तों के एवज में पैसों की मांग की जाती है। साफ सफाई, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुचारू रूप से न चलने का हवाला देते हुए सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पथरिया बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा द्वारा भी एक एनाउंस कराया गया। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शासन द्वारा समय से राशि प्राप्त नहीं हो रही है, जिस वजह से प्रथम एवं तृतीय किस्त भेजने में परेशानी आ रही है। जैसे ही शासन से राशि प्राप्त होती है, हितग्राहियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति या नेता के बहकावे में ना आएं। इस संबंध में पथरिया एसडीएम भाव्या त्रिपाठी का कहना है कि बुधवार को पथरिया बंद की सूचना आई है। दोपहर दो बजे तक के बंद की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed