फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Jitu Patwari attended the worker's conference, said- BJP together looted our government

Damoh News: कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जीतू पटवारी, बोले- हमारी सरकार को भाजपा ने मिलकर लूट लिया

Sat, 03 Jun 2023 11:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:50 AM IST
सार

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के 20 साल हो चुके हैं और शिवराज सिंह के 18 उन्होंने कैसा प्रदेश बना दिया यह सब जानते हैं। चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज मध्यप्रदेश सरकार पर है। बजट का 25 प्रतिशत कर्ज का ब्याज चुकाने में चला जाता है।

विज्ञापन
Damoh News: Jitu Patwari attended the worker's conference, said- BJP together looted our government
जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी शुक्रवार शाम दमोह में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर कांग्रेस की सरकार को लूटने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जो 2023 तक चलनी थी, लेकिन भाजपा ने हमारी सरकार लूट ली। उन्होंने कहा प्रदेश का एक प्राचीनतम इतिहास जिसमें विरोधियों का भी सम्मान होता है एक दूसरे के सम्मान की परंपरा है। पूर्व मंत्री ने कहा भाजपा सरकार के 20 साल हो चुके हैं और शिवराज सिंह के 18 उन्होंने कैसा प्रदेश बना दिया यह सब जानते हैं। चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज मध्यप्रदेश सरकार पर है। बजट का 25 प्रतिशत कर्ज का ब्याज चुकाने में चला जाता है। सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश मध्यप्रदेश है, जहां 48 प्रतिशत युवा जो 30 साल से कम के हैं रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बड़े-बड़े ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कमीशन लेकर करोड़ों के ठेके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि जनभावना बन रही है कि शिवराज को जाना चाहिए और कमलनाथ को आना चाहिए। हमारी सरकार हर वर्ग को लाभ देगी। दमोह की चारों विधानसभाओं की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने एक सर्वे कराया है, जिसमें मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी। रही बात दमोह की तो मुझे पार्टी ने दमोह का प्रभारी बनाया है और मैं ये कह सकता हूं कि दमोह में अधिक सीटें आएंगी। बिकने वाले विधायकों को लेकर पटवारी ने कहा जो बिके वो हारे हैं। अब हम मजबूत लोग हैं जो कहीं नहीं जाएंगे। कांग्रेस में ज्यादा लोगों की दावेदारी के कारण माहौल बिगड़ता है। इस पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है, लेकिन इस बार पार्टी योग्य व्यक्ति चुनेगी, लेकिन जिन्हें टिकट नहीं मिलेगी वह अयोग्य नहीं हैं, उन्हें भी समय आने पर विधायक के बराबर का सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


दमोह शहर के गंगा जमुना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में जीतू पटवारी ने कहा कि निजी स्कूलों में ड्रेस कोड का कोई नियम नहीं बनाया गया है। इसमें पूरी गलती प्रदेश की भाजपा सरकार की है। उन्हें नियम बनाने थे ताकि यह स्थिति ही पैदा नहीं होती और रही बात इस मामले की तो सरकार जांच कर रही है यदि जबरदस्ती हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed