{"_id":"63f8ca99af2ad22c2a04b92a","slug":"damoh-newly-married-woman-dies-due-to-fire-accused-of-burning-her-alive-on-aunt-and-cousin-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: आग लगने से नवविवाहिता की मौत, चाची और चचेरे भाई पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: आग लगने से नवविवाहिता की मौत, चाची और चचेरे भाई पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप
Fri, 24 Feb 2023 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:06 PM IST
सार
दमोह में नवविवाहिता का जलने से मौत हो गई। मामले में नवविवाहिता की चाची और चाची के बेटे पर जलाकर मारने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में नवविवाहिता का जलने से मौत हो गई। मामले में नवविवाहिता की चाची और चाची के बेटे पर जलाकर मारने का आरोप लग रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले चोंरई दरारिया हार गांव का है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर राजकुमारी पति नारायण सिंह लोधी (22) को आग लगने के कारण जिला अस्पताल लाया गया था, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां इमरती लोधी ने बताया कि उसकी बेटी नहाने गई थी, जहां उसकी देवरानी मतलब बेटी की चाची नन्नीबाई लोधी और उसके बेटे छत्रपाल ने बेटी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं तो उसकी देवरानी और बेटा भागते हुए दिखाई दिए।
पुलिस को मामले की सूचना दी गई और बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां इमरती लोधी ने बताया कि उसकी देवरानी उसे खेती नहीं करने देती। जिससे वह पांच साल से गांव में ही अपनी बेटी के घर पर रह रही है। घटना के समय दामाद काम पर गए थे और बेटी घर से कुछ दूर बनी बाथरूम में नहाने गई थी जहां उसकी चाची और चचेरे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया। राजकुमारी की नो माह की बच्ची भी है।
विज्ञापन
दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमारी लोधी को आग लगने के कारण जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अपनी ही देवरानी और उसके बेटे पर आरोप लगाए हैं। मृतिका के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और परिजनों के कथन भी लिए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।