फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Neelgai hunter arrested with 60 kg of meat, forest staff action at 4 am

Damoh: नीलगाय का शिकार करने वाला शिकारी 60 किलो मांस के साथ गिरफ्तार, वन अमले में तड़के 4 बजे की कार्रवाई

Wed, 21 Jun 2023 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 06:56 PM IST
सार

दमोह जिले में नीलगाय का शिकारी गिरफ्तार हुआ है। शिकारी के पास से 60 किलो मांस भी जब्त किया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Damoh: Neelgai hunter arrested with 60 kg of meat, forest staff action at 4 am
दमोह में पकड़ा गया शिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में नीलगाय का शिकारी गिरफ्तार हुआ है। बुधवार तड़के 4 बजे वन अमले ने कार्रवाई की है। शिकारी के पास से 60 किलो मांस भी जब्त किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के वन परिक्षेत्र सगोनी अंतर्गत बीट कोटा मगरा में नीलगाय का शिकार करने वाले शिकारी को मांस सहित वन अमले ने पकड़ा है। बुधवार सुबह 4 बजे गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। वन अमले ने बताया कि नीलगाय का शिकार कर पटेरा ले जाते वक्त बंजरया नाले पर ग्राम कोटा में आरोपी रमेश सेन निवासी पटेरा को 60 किलो मांस एवं बाइक सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मेरे साथ शिकार करने में और भी लोग शामिल हैं, जो भाग गए। वनकर्मी फरार शिकारियों की तलाश कर रही है। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed