{"_id":"61f397b101281830a35bb953","slug":"damoh-leopard-hide-and-seek-with-the-team-of-panna-tiger-reserve-panic-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम के साथ तेंदुए की लुका छिपी जारी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम के साथ तेंदुए की लुका छिपी जारी, ग्रामीणों में दहशत
Fri, 28 Jan 2022 12:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:43 PM IST
सार
दमोह जिले में बीते 3 दिनों से लोग तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। गांव में बार-बार तेंदुए की मूवमेंट हो रही है लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व और वन विभाग की टीम उसे अब तक पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
खेत के बीच छिपा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में बीते 3 दिनों से लोग तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर हैं। तो वहीं तेंदुआ पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम को छका रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व, वन विभाग और प्रशासन की टीम तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन तेंदुआ उनकी पहुंच से अब तक दूर है।
पहले दिन तेंदुआ देवरान में मिला, लेकिन दूसरे दिन वहां से गायब हो गया। उसके बाद दूसरे दिन तेंदुए की लोकेशन खमरिया गांव में मिली, जहां एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला बोला था। सूचना पर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम गांव में पहुंची और ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए को ढूंढा, लेकिन सुबह होते ही तेंदुआ वहां से भी भाग निकला। टीम ने तेंदुए को रोकने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सकी, टाइगर रिजर्व की टीम ने तेंदुए के मूवमेंट के वीडियो भी जारी किए हैं।
तेंदुए के भागने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम एक बार फिर उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि टीम को तेंदुए के नौरादेही अभ्यारण की ओर जाने के संकेत मिले हैं। तेंदुए के पद चिन्ह मिलने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ नौरादेही अभ्यारण जाने के लिए निकला था और भटक कर गांव में आ गया था। ऐसे में तेंदुआ भटकने के बाद एक बार फिर अपने सही रास्ते पर पहुंचकर जंगल में चला गया है।