फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Fire in goods train bogie, brought under control with the help of fire brigade at Damoh station

Damoh: मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, दमोह स्टेशन पर फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू

Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

कटनी से दमोह और एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। घटेरा स्टेशन से गुजरते समय मालगाड़ी की बोगी में धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही मालगाड़ी दमोह स्टेशन पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने जिस बोगी में आग लगी थी वहां पानी की बौछार करके आग को बुझाया। 

विज्ञापन
Damoh: Fire in goods train bogie, brought under control with the help of fire brigade at Damoh station
दमोह रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग को बुझाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी से दमोह आ रही मालगाड़ी की एक बोगी में रविवार सुबह आग लग गई। धुंआ उठते ही गार्ड ने पायलट को सूचित किया और दमोह स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी। मालगाड़ी के दमोह पहुंचने पर फायर ब्रिगेड की मदद से इस आग को बुझाया गया जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन


बताया गया कि कटनी से दमोह और एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। घटेरा स्टेशन से गुजरते समय मालगाड़ी की बोगी में धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। गार्ड में जब बोगी से धुआं निकलता देखा तो वह समझ गया कि कोयले में कहीं ना कहीं आग लग गई है और तत्काल ही पायलट को सूचित किया गया। साथ ही दमोह रेलवे स्टेशन प्रबंधन को जानकारी दी गई। दमोह स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम फोन लगाकर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद मालगाड़ी के पहुंचने के पहले ही फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुंच गई थी। जैसे ही मालगाड़ी दमोह स्टेशन पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने जिस बोगी में आग लगी थी वहां पानी की बौछार करके आग को बुझाया। जिससे आग कोई बड़ा रूप नहीं ले सकी और कुछ देर के बाद मालगाड़ी को सागर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


फायरमैन कर्मचारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना प्राप्त हुई थी कि मालगाड़ी की किसी बोगी में आग लग गई है। वह रेलवे स्टेशन समय से पहले ही पहुंच गए थे करीब आधे घंटे बाद माल गाड़ी दमोह रेलवे स्टेशन पहुंची इसके बाद आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed