फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Crime Rape of girl on pretext of marriage young man hit her on head with stone

Damoh Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विवाह की बात करने पर युवक ने सिर पर पत्थर से किया वार

Tue, 18 Apr 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने जब शादी की बात की तो युवक ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Damoh Crime Rape of girl on pretext of marriage young man hit her on head with stone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के जबेरा थाना अंतर्गत एक युवती को गांव का युवक शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया और 10 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए युवक से कहा तो दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने युवती का गला दबाते हुए सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और किसी तरह युवक के चंगुल से निकलकर परिजनों को फोन किया।

विज्ञापन


युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां युवती के इलाज के बाद थाना जबेरा में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने बयान दर्ज किए। युवती के कथन के बयान के आधार पर आरोपी ब्रजेश पर धारा 376, 366, 344, 323, 324 और 506 के तहत मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा युवती की गुमशुदा होने की रिपोर्ट 10 अप्रैल को दर्ज की गई थी। एएसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि जबेरा थाना में युवती के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed