{"_id":"64a813d3f02a859d770630e9","slug":"damoh-crime-blackmailing-after-friendship-on-instagram-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, नाबालिग जब पैसे देते-देते थक गई तो ब्लैकमेलर बोला चोरी करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, नाबालिग जब पैसे देते-देते थक गई तो ब्लैकमेलर बोला चोरी करो
Fri, 07 Jul 2023 07:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:02 PM IST
सार
Damoh Crime: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक नाबालिग किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। ब्लैकमेल कर रहे आरोपी को जब किशोरी पैसे देते-देते थक गई तो उसने चोरी करने तक की हिदायत दे डाली। फिलहाल, अब ब्लैकमेल करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
महिला थाना दमोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनाकर नाबालिग किशोरी की फोटो मांगने और बाद में पैसों की डिमांड करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
महिला थाना टीआई सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि चार जुलाई को नाबालिग बालिका द्वारा महिला थाना दमोह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लोको निवासी पुष्पेंद्र रैकवार ने उससे पहले इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी तो आरोपी ने उसके फोटो मंगा लिए, जो उसने भरोसे में आकर दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने फोटो से कुछ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया और पैसों की मांग की जाने लगी। नाबालिग ने चार-पांच बार डर के कारण कभी एक तो कभी चार हजार रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद पीड़ित के पास पैसे खत्म हो गए तो आरोपी ने चोरी करने के लिए दवाब बनाया। जब नाबालिग परेशान हो गई तो उसने परिवार के लोगों को पूरी जानकारी दी और परिजनों ने महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ धारा-354, 386, 506, 67, आईटीएक्ट 7, 8, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया। महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने तत्काल एसपी राकेश कुमार सिंह को भी अवगत कराया और आरोपी पंकज रैकवार निवासी लोको को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
