फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Contract health workers wrote letters with blood to CM Shivraj, second day of strike

Damoh: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से लिखे सीएम शिवराज को पत्र, धरने का दूसरा दिन

Sun, 18 Dec 2022 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 05:29 PM IST
सार

नियमितीकरण की मांग को लेकर विदा स्वास्थ्य कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को दूसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर सीरिंज से अपना खून निकाला और उसी खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखे हैं। 

विज्ञापन
Damoh: Contract health workers wrote letters with blood to CM Shivraj, second day of strike
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। वे दो दिन से धरने पर बैठे हैं। दूसरे दिन हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खून से पत्र लिखा है। अब ये पत्र मुख्यमंत्री तक भेजे जाएंगे। बता दें कि नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नियमितीकरण की मांग को लेकर विदा स्वास्थ्य कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को दूसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर सीरिंज से अपना खून निकाला और उसी खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखे हैं। पत्रों में अपनी मांगें लिखी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अब खून से लिखे ये पत्र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके बाद भी उन्हें बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। संविदा मानो कर्मचारियों के लिए बीमारी हैं। जिसके कारण वह अपने परिवार का ठीक से भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

Damoh: Contract health workers wrote letters with blood to CM Shivraj, second day of strike
अपनी मांगों के लिए दो दिन से हड़ताल पर बैठे हैं कर्मचारी। - फोटो : सोशल मीडिया
बताया कि उन्होंने कई बार सरकार से मांग की है लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। इस बार संविदाकर्मी आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। कर्मचारियों की मुख्यमंत्री से मांग है कि उन सभी को नियमित किया जाए और समान काम समान वेतन लागू किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों का यह भी कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी करेगी, तो वह तत्काल ही सेवा देने के लिए वापस आ जाएंगे। उन्हें खेद है कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं उनके हड़ताल पर जाने के कारण प्रभावित हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed