{"_id":"6495bf060e3f1bb7fc021623","slug":"damoh-bike-rider-in-the-grip-of-trolley-and-tanker-collision-mother-son-died-in-the-accident-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: ट्रॉला और टैंकर भिड़ंत की चपेट में आए बाइक सवार, हादसे में मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: ट्रॉला और टैंकर भिड़ंत की चपेट में आए बाइक सवार, हादसे में मां-बेटे की मौत
Fri, 23 Jun 2023 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:19 PM IST
सार
दमोह जिले में पोखलेन मशीन लेकर जा रहे ट्रॉला, दूध कंटेनर और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो गई और अन्य वाहन में सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दमोह जबलपुर हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। दो की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मारूताल गांव की टेक पर शुक्रवार दोपहर पोखलेन मशीन लेकर जा रहे ट्रॉला, दूध कंटेनर और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो गई और अन्य वाहन में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वहीं शव को शवगृह में रखा गया।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दूध का कंटेनर जबलपुर से दमोह की ओर आ रहा था। एक ट्रॉला पोखलेन मशीन लेकर दमोह से जबलपुर की ओर जा रहा था। मारूताल की टेक के नजदीक पहुंचते ही दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई और इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिलाई गांव निवासी बाइक सवार मां-बेटे भी इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गए और एक साथ तीनों वाहन टकरा गए। इसमें पोखलेन मशीन ट्रॉले से उतरकर नीचे पलट गई, वहीं दूध का वाहन काफी दूर जा गिरा और बाइक सवार मां-बेटे भी टक्कर के बाद उछलकर फिंका गए जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ हाईवे पर एकित्रत हो गई और देहात थाना पुलिस और जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मां, बेटे के शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है। इनके नाम की पुष्टि नहीं हो पाई और यह भी पता नहीं चल पाया कि यह लोग कहां से कहां जा रहे थे। जिस समय हादसा हुआ उसी दौरान इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार भी शासकीय कार्य से दमोह आ रहे थे उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।