{"_id":"637f4c731066252e2b367f71","slug":"damoh-bike-rider-entered-under-the-truck-to-save-the-girl-student-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: छात्रा को बचाने में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार, मौके पर दम तोड़ा, CCTV कैमरे में दिखी लाइव मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: छात्रा को बचाने में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार, मौके पर दम तोड़ा, CCTV कैमरे में दिखी लाइव मौत
Thu, 24 Nov 2022 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Nov 2022 04:31 PM IST
सार
दमोह में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा भी घायल हो गई। युवक छात्रा को बचाने के प्रयास में ट्रक के नीचे जा घुसा, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाइक सवार ट्रक में जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह में जबलपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी से जा रही छात्रा को बचाने में बाइक सवार युवक सरियों से भरे ट्रक के नीचे जा घुसा। हादसे में मौके पर युवक की मौत हो गई। वहीं छात्रा भी घायल हुई है। हादसे के बाद ट्रक को जैक लगाकर उठाया गया, तब कहीं युवक का शव बाहर आ सका। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार हादसा दमोह जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ है। लोगों ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सरिया से भरा एक ट्रक खाली हो रहा था। वहीं जबलपुर नाका कलेक्ट्रेट के सामने होटल चलाने वाले संतोष गुप्ता एवं कक्षा 12वीं की छात्रा महक झारी दोनों ही गुरु नानक स्कूल की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने छात्रा और बाइक सवार युवक आपस में टकरा गए जिससे छात्रा को बचाने के प्रयास में युवक ट्रक के नीचे जा घुसा। छात्रा ट्रक से टकराकर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग बचाने दौड़े। युवक में कोई हलचल नहीं दिखी, उसे निकालने के लोगों ने प्रयास किया लेकिन नहीं निकाला जा सका। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दल ने भी युवक को खींचने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में सरिए भरे होने से युवक फंस गया। बाद में जैक लगाकर ट्रक को हल्का ऊपर उठाया, फिर युवक को निकालकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। पुलिस ने पड़ताल के दौरान फुटेज देखा। स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि युवक छात्रा को बचाने के प्रयास में किस तरह ट्रक के नीचे जा घुसा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा को बचाने में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार, मौके पर दम तोड़ा, CCTV कैमरे में दिखी लाइव मौत#damoh #ACCIDENT #RoadAccident #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/GzZWD2DIOB
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) November 24, 2022