फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: 18 school children fall ill after eating Ratanjot seeds, brought to hospital after vomiting

Damoh: रतनजोत के बीज खाने पर 18 स्कूली बच्चे बीमार, उल्टियां होने पर लाए अस्पताल

Mon, 14 Nov 2022 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 10:19 PM IST
सार

प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले 18 बच्चों को सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के दौरान उल्टियां होने लगीं। घबराए शिक्षकों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि स्कूल में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए थे। 

विज्ञापन
Damoh: 18 school children fall ill after eating Ratanjot seeds, brought to hospital after vomiting
दमोह में रतनजोत के बीज खाने से बच्चे बीमार हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले में रतनजोत के बीज खाने से 18 बच्चे बीमार हो गए। उल्टियां होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद अब हालत में सुधार है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के हनुमत डोंगरी गांव का है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले 18 बच्चों को सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के दौरान उल्टियां होने लगीं। घबराए शिक्षकों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि स्कूल में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए थे। तुरंत बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बच्चों को लेकर अभाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चों को 108  एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed