{"_id":"61e12d3ecddd33068f3da64a","slug":"damoh-100-rupees-are-being-demanded-from-farmers-with-every-sack-of-paddy-in-the-paddy-procurement-center-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह : धान खरीदी केंद्र में किसानों से धान की हर बोरी के साथ मांगे जा रहे 100 रुपये, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह : धान खरीदी केंद्र में किसानों से धान की हर बोरी के साथ मांगे जा रहे 100 रुपये, वीडियो वायरल
Fri, 14 Jan 2022 01:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:28 PM IST
सार
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सर्रा धान खरीदी केंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यहां पर खरीदी कर रहे शासन के कर्मचारी द्वारा किसानों से प्रत्येक धान की बोरी के 100 रुपये मांगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Damoh: धान खरीदी केंद्र पर हर बोरी पर 100 रुपये मांगने की जानकारी सामने आई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सर्रा धान खरीदी केंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यहां पर खरीदी कर रहे शासन के कर्मचारी किसानों से प्रत्येक धान की बोरी के 100 रुपये मांगने की बात सामने आ रही है।
मामले के मुताबिक दमोह विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा सर्रा में धान खरीदी की जा रही है। यहां पर खरीदी कर रहे कर्मचारी द्वारा किसान से हर बोरी पर 100 रुपये की वसूली की जा रही है। वीडियो बनाने वाला किसान गुलाब जैन हैं। जिन्होंने पैसों की बात किए जाने के दौरान यह वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में रुपयों की मांग कर रहा कर्मचारी एक अन्य किसान से पैसे भी ले रहा है।
दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो के बनने और वायरल होने की जानकारी लगने के बाद अब किसान गुलाब जैन को मारने की धमकी भी मिल रही है। वहीं जब किसान के द्वारा तारादेही थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो वीडियो में पैसा लेने वाले लोग उसे लगातार धमका कर पीछा करते रहे।