फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dalit beaten by dabang in madhya pradesh

सर पर जूते रखकर न चलने पर बरपा दबंगों का कहर

Tue, 05 Jan 2016 10:52 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
dalit beaten by dabang in madhya pradesh

देशभर में दलितों के उत्थान के लिए बेशक कितने प्रयास किए जा रहे हों लेकिन मध्यप्रदेश के सागर जिले के दलितों की जिंदगी के स्याह पन्नों पर उम्मीद की कोई किरण पड़ती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


सालों से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे कई परिवारों पर फिर दबंगों का कहर बरपा है। दलितों के कई परिवारों को सिर पर जूते रखकर न चलने पर पीटा गया। पीड़ित परिवार शिकायत करने थाने पहुंचे तो वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सागर जिले से 100 किलोमीटर दूर बांदा तहसील के कैथोरा गांव के कुछ दलित परिवारों को सालों से दबंगों का अत्याचार सहना पड़ रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

dalit beaten by dabang in madhya pradesh

असल में दलित परिवारों पर दुष्कर्म का एक मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें गांव के ठाकुर बिरादरी का एक लड़का दलितों की एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था। जिसमें लड़की और उसके परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

ठाकुर परिवार ने दलितों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया था लेकिन पीड़ित परिवार ने उनकी बात नहीं मानी। इसी के विरोध में दबंगों ने पंचायत कर दलित परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुना दिया था।

इसके बाद से दलित परिवारों को दबंगों के घर के सामने से गुजरने पर सर पर जूते रखकर चलना पड़ता है। पीड़ित परिवार की अनार बाई ने बताया कि उनकी सुनवाई पुलिस भी नहीं करती।

अनार बाई का आरोप है कि बीते दिनों सिर पर जूते रखकर न चलने पर दबंगों ने उनकी पिटाई की। एक अन्य दलित ने बताया कि उन्होंने बांदा पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट कराई। वहीं पुलिस का कहना है कि हमला नहीं हुआ केवल कुछ लोगों में मारपीट हुई ‌थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed