{"_id":"636bd49e96f9262be3518ad2","slug":"dacoit-gudda-gurjar-arrested-injured-in-gwalior-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पुलिस से मुठभेड़ में डकैत के पैर में लगी गोली, 60 हजार रुपये का इनामी गुड्डा गुर्जर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पुलिस से मुठभेड़ में डकैत के पैर में लगी गोली, 60 हजार रुपये का इनामी गुड्डा गुर्जर गिरफ्तार
Wed, 09 Nov 2022 10:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:11 PM IST
सार
ग्वालियर पुलिस ने 60 हजार रुपये के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस और डकैत गुड्डा के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डकैत गुड्डा गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर पुलिस उसे जिले के घाटीगांव इलाके से लेकर आ रही है। बुधवार को ग्वालियर पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन
ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस की टीम डकैत गुड्डा गुर्जर का लगातार पीछा कर रही थी। बुधवार को वह जैसे ही श्योपुर के रास्ते भंवरपुरा के जंगल में दाखिल हुआ पुलिस टीम से उसका सामना हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान एक गोली डकैत के पैर में लग गई। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इस बीच उसके साथी मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। सांघी ने बताया कि घायल डकैत को एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया और सीएसपी ऋषिकेश मीणा घटनास्थल से ग्वालियर लेकर आएं हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में आतंक का पर्याय बन चुके डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सख्त निर्देश दिए थे। गुड्डा पर 60 हजार का इनाम घोषित किया था। मुख्यमंत्री की फटकार के बाद चंबल के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ डकैत गिरोह की घेराबंदी करने में जुट गए थे।
विज्ञापन
पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें डकैत गिरोह को पकड़ने के लिए जंगल में उतारी गई थी। बीते रविवार रात को नूराबाद पुलिस ने लोहगढ़ के जंगल में घेराबंदी कर 10-10 हजार के दो इनामी डकैतों को गिरफ्तार किया था। वहीं, बानमोर पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर को कारतूस और राशन पानी उपलब्ध करवाने वाली उसकी भतीजी को पकड़ा था।
नूराबाद थाना प्रभारी विनय यादव के अनुसार पकड़े गए डकैतों के नाम रामनिवास उर्फ खलीफा गुर्जर निवासी दोरावली और हरी सिंह उर्फ हरिया गुर्जर निवासी बरवासिन थे। दोनों डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य थे। उन पर मुरैना पुलिस की ओर से 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
