फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crowd of unemployed in Dhar: Highly educated also in queue for the post of class IV employee in District Court premises

धार में बेरोजगारों की भीड़: जिला न्यायालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद के लिए उच्च शिक्षित भी कतार में

Mon, 21 Feb 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 02:54 PM IST
सार

धार जिला एवं सत्र न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए सीधी भर्ती की जा रही है। कलेक्ट्रेट रेट पर वेतनभोगी कर्मचारियों के रूप में इनकी नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए धार जिले से ही नहीं अपितु आसपास के जिलों से भी बेरोजगारों की भीड़ अलसुबह से ही जमा रही। आठवीं पास पात्रता की नौकरी के लिए उच्च शिक्षित लोग भी शामिल रहे।
 

विज्ञापन
Crowd of unemployed in Dhar: Highly educated also in queue for the post of class IV employee in District Court premises
नौकरी की चाह में सुबह 5 बजे से लोग कतार में लग गए थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर जिला व सत्र न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी वाहन चालक भृत्य, चौकीदार, जलवाहक माली, एवं स्वीपर की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को भृत्य, जलवाहक, चौकीदार पद के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ वहीं सोमवार-मंगलवार और बुधवार को वाहन चालक और स्वीपर पद के लिए इंटरव्यू होंगे। 24 फरवरी को माली पद के लिए इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन


धार के जिला न्यायालय परिसर में हजारों आवेदक सरकारी नौकरी की चाह में पहुंचे। नौकरी की पात्रता आठवीं पास है, लेकिन ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट, आईटीआई, पीजीडीसीए पास युवा व युवतियां नौकरी की चाह में कतार में लगे हुए हैं। पद कम हैं, लेकिन उम्मीदवारों को उम्मीद है कि नौकरी मिल जाएगी। साक्षात्कार के लिए बेरोजगार पंक्ति में खड़े रहे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में इंटरव्यू देने के लिए पहुंचीं। भर्ती प्रक्रिया पुलिस की मौजूदगी में चल रही है। नौकरी पाने के लिए धार जिले ही नहीं देवास, ग्वालियर, भिंड, बड़वानी, झाबुआ, यूपी के विद्यार्थी भी धार पहुंचे। लोग सुबह 5:00 बजे से ही कोर्ट परिसर में पहुंच गए थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर व अमला लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed