फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   wife gave money henchman to cut off genitals of her husband, later they murder him in bhopal

पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने दी गुप्तांग काटने की सुपारी, लेकिन चली गई जान

Sun, 17 Jun 2018 12:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 17 Jun 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
wife gave money henchman to cut off genitals of her husband, later they murder him in bhopal

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पत्नी ने अपने पति डॉ. शफातुल्लाह खान (55) के गुप्तांग कटवाने के लिए साजिश रची। लेकिन हत्यारों ने पति को जान से ही मार दिया। खान की हत्या मंगलवार को हुई थी। पुलिस को पहले लगा कि ये मामला लूटपाट का है क्योंकि खान की पत्नी समेत परिवार के अन्य लोग बाथरूम में बंद थे और घर से कैश और जेवर गायब था। लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो हत्या के पीछे की असली वजह सामने आई। पुलिस ने खान की पत्नी समेत अन्य रिश्तेदारों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खान की पत्नी आएशा (45) कथित तौर पर अपने पति के गलत कार्यों से परेशान थी। इस काम के लिए उसकी मदद उसकी भतीजी नंदिनी (30) और नंदिनी के पति पवन विश्वकर्मा (35) ने की। पहले तो आएशा ने खान के गुप्तांग कटवाने के लिए कहा था लेकिन बाद में पवन ने हत्यारों से खान को जान से मारने को कह दिया।
विज्ञापन


मामले पर जबलपुर के एसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि खान की छाती पर 12 चोट के निशान आए हैं। जबकि उसके गले और कलाई को काट दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पहले तो ये मामला लूट का लग रहा था क्योंकि हत्यारों ने घर से कैश और जेवर ले लिए थे जबकि आएशा और परिवार के अन्य सदस्य बाथरूम में बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजी का भी किया था रेप

wife gave money henchman to cut off genitals of her husband, later they murder him in bhopal

शुक्ला ने बताया कि जब उन्होंने नंदिनी से इस बार में पूछताछ की तो उन्हें उस पर शक हो गया। जिसके बाद उसने पूरी कहानी बता दी। शुक्ला ने बताया कि खान की शादी आएशा से साल 1991 में हुई थी लेकिन खान के अन्य कई महिलाओं के साथ भी संबंध थे। मामले पर खान की पत्नी आएशा का कहना है कि उसका पति लड़कियों को नर्स की नौकरी का लालच देकर बाद में उनके साथ रेप करता था। उसने बताया कि वह उसकी भतीजी नंदिनी के साथ भी रेप कर चुका था। उस वक्त नंदिनी की उम्र महज 11 वर्ष थी। जिसके बाद वह गर्भवती भी हो गई थी।

आएशा ने दावा करते हुए पुलिस को बताया कि खान के इतने गलत कामों के बाद भी मामला शांत हो चुका था लेकिन बाद में उसके परिवार को खान के बारे में सबकुछ पता चल गया तो उसे ये कदम उठाना पड़ा। उसकी भतीजी नंदिनी के पति पवन ने दो लोगों राजेंद्र मालवीय और धीरज को इस काम के लिए बुलाया। 

ये दोनों व्यक्ति 12 जून को जबलपुर पहुंचे जहां आएशा ने अपने पति खान के गुप्तांग काटने के लिए दोनों को 10-10 हजार रुपये दिए। लेकिन बाद में पवन ने फैसला किया कि खान के गुप्तांग कटवाने से बेहतर होगा कि उसे जान से मरवा दिया जाए। फिल्हाल पुलिस आएशा, राजेंद्र और नंदिनी को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि पवन और धीरज अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed