{"_id":"5af024144f1c1b87028b8875","slug":"private-part-shows-boy-in-front-of-girls-coaching-center-passer-by-gets-thrashed-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में अजीब वाकया, गलती किसी ने की, पिटाई किसी और की हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्य प्रदेश में अजीब वाकया, गलती किसी ने की, पिटाई किसी और की हुई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Updated Mon, 07 May 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के भिंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के स्थानीय निवासियों ने गलती से एक बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की जमकर पिटाई की है, जबकि गलती किसी और ने की थी। छात्र को इस आरोप में पीटा गया कि वह गर्ल्स कोचिंग सेंटर के सामने मास्क लगाकर अपने प्राइवेट पार्ट (अंग प्रदर्शन) को दिखा रहा था। हालांकि बाद में पता चला कि लोगों ने उसकी गलत पिटाई की है। यह शरारत इस छात्र ने नहीं बल्कि किसी और ने की थी। घटना गुरुवार की है।
इस मामले में स्थानीय निवासियों ने छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी पहचान सोनू त्रिपाठी के रूप में हुई। हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि त्रिपाठी वह नहीं था जो सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि वह केवल सड़क पार कर रहा था। कोचिंग क्लास अथॉरिटी द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया में इस वारदात की एक छोटी सी क्लिप भी वायरल हो रही है। जिसमें एक युवा ने नीले रंग की जैकेट पहनी हुई है। साथ ही उसने चेहरे पर एक मुखौटा भी लगाया हुआ है। फिलहाल पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हैं।