फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP police arrested gang who murdered 14 truck drivers for robbery

मध्यप्रदेश : सीरियल किलर गिरफ्तार, एक साल में 14 कत्ल

Sat, 08 Sep 2018 10:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
MP police arrested gang who murdered 14 truck drivers for robbery

मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हाईवे पर बड़ी वारदातों को अंजाम देकर लोगों की हत्या करता था। यह गिरोह ट्रक चालकों की हत्या कर ट्रकों को लूटता था। इसके लिए वह पहले तो भोपाल और उसके आसपास से खाद्य पदार्थ और कीमती सामान लोड करके ले जाने वाले ट्रकों के बारे में जानकारी जुटाता था। फिर बाद में उनका पीछा कर हाईवे पर उन्हें लूट लेता था।

विज्ञापन


इसके लिए ड्राइवरों की हत्या भी की जाती थी। इस गिरोह के बारे में पुलिस ने खुलासा किया और जब इसके सदस्यों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह अब तक 12 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने कुल 14 लोगों की हत्या कर दी। बता दें इनमें से 11 हत्याएं तो इस गिरोह ने बीते चार महीने में ही की हैं।
विज्ञापन


कई राज्यों के लोग हो सकते हैं शामिल

पुलिस ने अभी तक कुल 11 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इनमें से एक को तो मंडीदीप से गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति का नाम आदेश खांबरा बताया जा रहा है जो कि गिरोह का हेड है। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उसके अलावा दो और लोगों की भी इसी जगह से गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के सदस्य  महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से भी हो सकते हैं। जिनका जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों गिरोह ने अशोक नगर जिले में कई ट्रकों को लूटने के लिए ड्राइवरों की हत्या कर दी थी। ये सभी भोपाल से सामान लोड करके निकले थे। वहीं एक अन्य ड्राइवर जो ट्रक में लोहा लोड करके निकला था उसकी भी राजधानी के बिलखिया में हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि ग्रुप के हेड समेत कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक इन्होंने 14 लोगों की हत्याएं की हैं। मामले की जांच चल रही है और आगे कई खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed