फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   four month baby raped and murdered in mp, accused wife indentified her husband in video footage

इंदौर रेप केस : फुटेज देख आरोपी की पत्नी ने कहा, गलत काम करने वाला शख्स उसका पति है

Sun, 22 Apr 2018 10:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sun, 22 Apr 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
four month baby raped and murdered in mp, accused wife indentified her husband in video footage

इंदौर के राजबाड़ा के पास 4 महीने की मासूम से रेप और हत्या मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता ली। जिसमें एक युवक बच्ची को अगवा कर कंधे पर ले जाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता और वहां मौजूद लोगों से आरोपी की शिनाख्त करने को कहा। उस समय वहां आरोपी नवीन की पत्नी भी मौजूद थी। लेकिन उसने उस समय कुछ नहीं कहा। फिर सेंट्रल कोतवाली सीएसपी बीपीएस परिहार ने मामले को संवेदनशील बताते हुए वहां मौजूद महिलाओं को झकझोरा। जिसके बाद आरोपी नवीन की पत्नी ने वीडियो में अपने पति की पहचान की और अचानक कहने लगी कि वह उसका ही पति है जो बच्ची को उठा कर ले जा रहा है। उसने कहा कि आप उसे पकड़ लो उसने गलत काम किया है। जिसके बाद आरोपी की घर से गिरफ्तारी की गई। 

विज्ञापन


परिवार की मदद के लिए प्रयास 

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए उन्हें पीड़ित प्रतिकार योजना के अंतर्गत राशि दिलवाई जाएगी। इसके लिए कमेटी के सामने जल्द से जल्द प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


सात दिनों में जांच पूरी करने के निर्देश

डीआईजी ने एसआईटी गठित की है जिसकी जिम्मेदारी एएसपी धनंजय को दी गई है। डीआईजी ने मामले की जांच सात दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फास्ट ट्रैक ट्रायल कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिनों की रिमांड पर भेजा और आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों के बयान लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच सकती थी बच्ची की जान

four month baby raped and murdered in mp, accused wife indentified her husband in video footage

जहां बच्ची की हत्या की गई उस स्थान पर 350 मीटर के दायरे में 3 पुलिस पॉइंट हैं। लेकिन रात में गश्त करने के लिए वहां कोई अधिकारी नहीं आता। अगर सराफा या एमजी रोड थाने की गश्त पार्टी उस इलाके में होती तो शायद सुनसान इलाके में बच्ची के रोने की आवाज उन्हें सुनाई दे जाती और उसकी जान बच पाती।

इन तीन पुलिस पॉइंट में पहला पॉइंट एमजी रोड थाने की पुलिस चौकी है, दूसरा पॉइंट राजबाड़ा पर महालक्ष्मी मंदिर के सामने है और तीसरा पॉइंट निहालपुर चौकी है। अफसोस की घटना वाली रात इलाके में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि गश्त व चेकिंग व्यवस्था सुधारने के लिए डीआईजी ने कुछ समय पहले चेकिंग कराई थी तो पता चला था कि एक दर्जन से भी ज्यादा टीआई पॉइंट इधर उधर हैं। जिसके बाद सभी को शो-कॉज नोटिस भेजे गए थे लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ।  

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में चार महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह राजबाड़ा के मुख्य गेट के पास चार महीने की मासूम अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। तभी 25 वर्षीय युवक उसे उठाकर श्रीनाथ पैलेस के बेस्मेंट में ले गया। वहां करीब 15 मिनट तक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसने बच्ची की हत्या कर दी। ऐसी हैवानियत करने वाला युवक बच्ची की मां का मौसा है। उसने गुरुवार की रात बच्ची की मां से झगड़ा भी किया था लेकिन पुलिस ने उसे डंडे मारकर भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed