फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father killed daughter in doubt of being characterless, hence he too ate poison

चरित्र शंका में पिता ने बेटी की हत्या कर शव को ड्रम में छिपाया, खुद भी खाया जहर

Thu, 29 Nov 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Father killed daughter in doubt of being characterless, hence he too ate poison

इंदौर में एक पिता ने बेटी के चरित्रहीन होने की शंका में उसकी हत्या कर दी। घटना शिवजी नगर की है जहां मंगलवार दोपहर एक पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को प्लाटिक के ड्रम में छुपा दिया। 

विज्ञापन


पत्नी के घर पहुंचने पर आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। खुद को बचाने के लिए जब पत्नी ने कुल्हाड़ी छीन ली तो आरोपी ने जहर पी लिया। हालांकि, आरोपी जिंदा है दूसरे दिन होश आने पर जब उससे पत्नी ने बेटी के बारे में पूछा तो उसने हत्या की बात बताई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जहर पीने के कारण आरोपी का इलाज चल रहा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार में तीन सदस्य हैं। 48 वर्षीय आरोपी बबलेश, उसकी पत्नी सुदामा और बेटी रानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी करके पुरे परिवार का खर्चा चलता है। साथ बेटी रानी, एक प्ले स्कूल में बच्चों को सँभालने का काम किया करती थी। घटना वाले दिन रानी काम से जल्दी घर वापस आ गयी थी। बबलेश घर पर ही था। रानी को फोन पर बात करता देख उसे शक हुआ और आरोपी ने गमछे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।


हत्या के बाद उसने बेटी का शव ड्रम में छिपा दिया और उसके ऊपर कपड़े रख दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटी के साथ-साथ पत्नी पर भी चरित्रहीन होने का शक करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed