फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Boy distributed 46 lakh of his father money among his schoolmates in MP

मध्य प्रदेश: बेटे ने पिता के 46 लाख रुपये चुराकर सहपाठियों में बांट दिए

Fri, 24 Aug 2018 09:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Boy distributed 46 lakh of his father money among his schoolmates in MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मित्रता दिवस के दिन एक लड़के ने अपने पिता के 46 लाख रुपये चुराकर स्कूल के सहपाठियों में बांट दिए। इसमें से उसने एक सहपाठी को 15 लाख रुपये दिए और एक अन्य लड़के को अपना होमवर्क करने के बादले 3 लाख रुपये दिए। लड़के के पिता पेशे से बिल्डर का काम करते हैं।

विज्ञापन


उसकी कक्षा के ही एक छात्र ने उन पैसों से नई गाड़ी भी खरीद ली। लड़का कक्षा 10 में पढ़ता है। उसने किसी के भी हाथ खाली नहीं रहने दिए। उसने कक्षा और कोचिंग में पढ़ने वाले 35 छात्रों को स्मार्टफोन और सिल्वर ब्रेसलेट भी तोहफे में दिए। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने अलमारी से 60 लाख रुपये निकाले थे जो कि हाल ही में उसके पिता को एक प्रोपर्टी बेचने के बाद मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब बिल्डर के घर में चोरी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत की। सब हैरत में थे कि पैसे गए तो गए कहां। क्योंकि घर में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे लगे कि वहां चोर आए हों। बाद में जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि बिल्डर के बेटे ने अपनी कक्षा के बच्चों और दोस्तों  को पैसे बांटे हैं। इसके अलावा उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के को भी पैसों की जरूरत थी तो उसने उसे भी पैसे दे दिए। अभी पैसों को वसूलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई ने बताया कि लड़के के पिता ने पुलिस को उन छात्रों की सूची दी है जिन्हें उनके बेटे ने पैसे दिए थे। पुलिस उन बच्चों से संपर्क करने की कोशिश में लगी है। उसने जिस लड़के को 15 लाख रुपये दिए थे वह भी पैसे मिलने के बाद से ही गायब है। इसके अलावा जिन पांच बच्चों को उसने सबसे ज्यादा रुपये दिए थे पुलिस ने उनके अभिभावकों को तलब कर लिया है और पांच दिनों में पैसे लौटाने को कहा है। अभी तक 15 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं और बाकि पैसे बरामद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन भी बच्चों को पैसे दिए गए वह सभी नाबालिग हैं इस कारण अभी तक किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed