फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal : Engineering student takes 170 BP control pills, suicide

भोपाल : इंजीनियरिंग छात्र ने बीपी की 170 गोलियां खाकर दी जान

Fri, 12 Oct 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 12 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
bhopal : Engineering student takes 170 BP control pills, suicide
sucide

मध्य प्रदेश में भोपाल के अयोध्या नगर में रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र ने ब्लड प्रेशर की 170 गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वह आठ साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाया था, जबकि पिता उसे डिप्टी कलेक्टर बनाना चाहते थे। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था, उसे ब्लड प्रेशर (बीपी) की शिकायत हो गई, मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शिवपुरी का निवासी 25 वर्षीय राहुल भार्गव बसंल कॉलेज में बीई फाइनल ईयर का छात्र था, उसने 2010 में प्रवेश लिया था। उसके पिता दिनेश भार्गव शिवपुरी में शिक्षक हैं। राहुल ने मंगलवार शाम साढ़े चार के बजे बीपी की 170 गोलियां खा ली थीं। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने अपने दोस्त सोनू जाट को फोन पर संदेश भेजा।
विज्ञापन


इसके बाद उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां राहुल ने बताया कि उसने बीपी की 170 गोलियां खा ली हैं। इसके बाद डाक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते दिनों इंदौर की यात्रा के दौरान राहुल को हार्ट की एक बीमारी का पता चला था, जिसपर डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की दवाएं दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जांच कर रहे एएसआई कलीम खान ने बताया कि मौत के बाद राहुल के कमरे की जांच में दवाओं की 17 खाली स्ट्रिप मिली है और शक है कि उन्होंने इन सभी का सेवन एक साथ किया है। उन्होंने बताया कि मौत के बाद राहुल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

 
पैटर्न लॉक होने के कारण नहीं खुला मोबाइल

अयोध्या नगर थाने की पुलिस का कहना है कि फोन का पैटर्न लॉक होने के कारण राहुल का मोबाइल नहीं खुल पाया है। यदि उसने कोई सुसाइड नोट लिखा हो या वीडियो बनाया हो तो मोबाइल खुलने के बाद ही पता चल पाएगा, साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed