फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After sexually abused woman 4 men hung her from tree in MP

मध्यप्रदेश: ससुराल जा रही महिला के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बाद में पेड़ से लटकाया

Thu, 13 Sep 2018 12:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
After sexually abused woman 4 men hung her from tree in MP

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से लटका दिया। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला अपने ससुराल जा रही थी तभी चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार दोपहर की है। यह इलाका जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।  

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब महिला अपने घर से निकली तो उसे एक परिचित मिल गया। जिसने उससे ससुराल के गांव तक छोड़ने की बात कही। महिला मान गई और उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन


आरोपी उसे गांव ले जाने की बजाय एक पहाड़ी इलाके में ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके तीन दोस्त भी वहां आ गए। उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों युवक उसे रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटका दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के नाम राजू परते, हीरा, सेवक और अनिल है। उन्होंने जब महिला को पेड़ से लटकाया तो महिला की हालत बेहद खराब थी। उसने विवेक से काम लिया और अपने फोन से परिवार को फोन कर घटना के बारे में बताया। बाद में उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए और उसे पेड़ से नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed