फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After seeing the girl remembered as a spouse of previous birth

लड़की देखकर याद आया पिछले जन्म का प्यार, जीवनसाथी बताकर किया अपहरण का प्रयास

Sun, 09 Sep 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sun, 09 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
After seeing the girl remembered as a spouse of previous birth

इंदौर में 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्रा को अपने पिछले जन्म की जीवनसाथी बताकर उसके अपहरण के प्रयास के आरोप में मुंबई निवासी महिला ट्यूटर और मुंबई पुलिस के आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तिलक नगर पुलिस थाने के प्रभारी स्वराज डाबी ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान वेरोनिका बोरोड़े उर्फ किरण (35) और आनंद वसंत मुढ़े (35) के रूप में हुई है। शादीशुदा वैरोनिका ट्यूटर है, जबकि मुढ़े मुंबई पुलिस में आरक्षक है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वेरोनिका तथा मुढ़े पर आरोप है कि दोनों शनिवार को पिपल्या हाना क्षेत्र में छात्रा के घर पहुंचे थे। दोनों उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस छात्रा के घर पहुंची । शनिवार देर रात इन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया, "यह जांच और आरोपियों से पूछताछ में स्पष्ट हो सकेगा कि वे छात्रा को क्यों कथित तौर पर अगवा करना चाहते थे. हमने मुंबई पुलिस को इस मामले में उसके आरक्षक की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।" 
विज्ञापन


इस बीच, जिला अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 11 सितम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक स्थानीय निजी संस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह अपनी स्तन कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिये फरवरी में मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल गयी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मुलाकात वेरोनिका से हुई और औपचारिक परिचय के बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का लेन-देन हो गया। कुछ दिन बाद छात्रा इंदौर लौट आयी। प्राथमिकी के मुताबिक वेरोनिका ने छात्रा को फोन कर कथित तौर पर कहा कि वे दोनों पिछले जन्म में पति-पत्नी थे। इसलिये इस जन्म में भी दोनों को साथ रहना चाहिये। वेरोनिका पिछले जन्म के वैवाहिक रिश्ते की मनगढ़ंत कहानी वास्ता देकर छात्रा को मुंबई आकर उसके साथ रहने के लिए दबाव डालने लगी। लेकिन उसने इससे साफ इंकार कर दिया। 

छात्रा के मुताबिक वेरोनिका से तंग आकर उसने उसका फोन नम्बर ब्लॉक कर दिया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आयी। उसने पिछले ढाई महीने में करीब 15 अलग-अलग नम्बरों से छात्रा को कई बार कॉल कर परेशान किया। वह करीब दो महीने पहले मुंबई से इंदौर उसके कॉलेज भी पहुंची थी और उसकी तलाश की थी। हालांकि, उस दिन संयोग से छात्रा कॉलेज नहीं गयी थी। एक बार जब उसके भाई ने वेरोनिका को फोन पर डांटा, तो उसने कथित तौर पर उसे पैसे का प्रलोभन दिया।


छात्रा के अनुसार वेरोनिका ने ऐसी फोटो तैयार करायी जिसमें वह इस विवाहिता के साथ दिखायी दे रही थी। उसने इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट भी कर दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह वैरोनिका के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहती है। विवाहिता और मुंबई पुलिस के आरक्षक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed