{"_id":"5b82435a42c792466c100dd5","slug":"40-year-old-man-who-sexually-assaulted-7-year-old-sentenced-43-years-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 7 साल की मासूम से रेप करने वाले को 43 साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश: 7 साल की मासूम से रेप करने वाले को 43 साल की कैद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में एक 7 साल की बच्ची से रेप करने वाले 40 साल के व्यक्ति को अदालत ने 21 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। चालान पेश करने के 10 दिनों के भीतर ये फैसला आया है। आरोपी को अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 43 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 3500 रुपये का दंड भी दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी नारायण माली को 21 साल के कारवास के अलावा अलग-अलग धाराओं में 22 साल की सजा सुनाई गई है। कुल मिलाकर उसे 43 साल की सजा मिली है जो कि साथ-साथ चलेगी। मामला 29 जुलाई का है।
विज्ञापन
जिले के पिपलोनकलां गांव में आरोपी ने बच्ची को बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर पान की दुकान के पास बुलाया था और फिर उसके साथ रेप किया। ऐसा करते हुए उसे एक आदमी ने देख लिया था। जिसके बाद उसने बच्ची के माता पिता को सूचना दी और फिर मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन