फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crime News Nine years younger lover Murder woman in Narmadapuram

Crime News: नर्मदापुरम में प्यार का बुरा अंत, 9 साल छोटे आशिक ने महिला की हत्या की, चौंकाने वाली वजह आई सामने

Wed, 21 Sep 2022 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, नौ साल छोटे महिला के आशिक ने उसकी हत्या कर दी। महिला तीन बच्चों की मां थी।

विज्ञापन
Crime News Nine years younger lover Murder woman in Narmadapuram
आशिक ने महिला की हत्या की - फोटो : Social Media

विस्तार

नर्मदापुरम जिले में शादीशुदा महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार रात उसके आशिक को गिरफ्तार किया है। महिला के तीन बच्चे हैं और आरोपी उससे नौ साल छोटा है। घटना 21 सितंबर की रात 2:30 से तीन बजे के बीच की है। बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया, महिला को उसका दूसरी लड़कियों से बात करना पसंद नहीं था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के हाथ, सिर और पेट पर चाकू से कई वार किए थे।
विज्ञापन


घटना जिले से 70 किमी दूर शिवपुर के लुचगांव गांव की है। आरोपी संजय केवट (22) और 31 साल की महिला पड़ोसी थे। दोनों के अफेयर के बारे में उनके परिवार के लोगों को भी जानकारी थी। तीन दिन पहले ही महिला का पति से झगड़ा हुआ था। गुस्से में पति घर से चला गया था। हत्या की जानकारी लगने पर वह घर लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान घर में महिला के तीन बच्चे (डेढ़ साल, तीन साल और 8 साल) सो रहे थे। सबसे बड़े बेटे की रात 2.30 बजे नींद खुली। उसने महिला और उसके प्रेमी को झगड़ा करते देख घर के बाहर सो रहे अपने दादा को बताया। लेकिन, महिला, प्रेमी और उसके बीच किसी को भी नहीं आने के लिए कह चुकी थी। इसीलिए ससुर कुछ नहीं बोला और लेटा रहा। पोते को भी साथ सुला लिया। दूसरे दिन घटना उजागर हुई।


थाना प्रभारी ने बताया, महिला को युवक के दूसरी लड़कियों से बात करने से एतराज होता था। इसलिए उसने रात 12 बजे युवक को बातचीत के लिए घर बुलाया था। बातचीत के दौरान बहस इतनी बढ़ी कि उनके बीच झगड़ा होने लगा। आरोपी ने वहां रखा चाकू उठाकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मंगलवार रात जैसे ही घर पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed