फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crime News Gutkha trader of Madhya Pradesh arrested by Maharashtra Police from Chhindwara

Crime News: मध्यप्रदेश के गुटखा व्यापारी को महाराष्ट्र पुलिस ने छिंदवाड़ा से किया गिरफ्तार, ये रहा पूरा मामला

Thu, 18 May 2023 07:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 May 2023 07:26 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले के गुटखा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पांढुर्णा थाने का है।

विज्ञापन
Crime News Gutkha trader of Madhya Pradesh arrested by Maharashtra Police from Chhindwara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में बुधवार दोपहर महाराष्ट्र के पुलगांव से पुलिस दल पांढुर्णा पहुंचा। जहां बस स्टैंड पर अपनी दुकान संचालित करने वाले गुटखा व्यापारी के नाम गिरफ्तारी वारंट लेकर पांढुर्ना थाने पहुंचे। पांढुर्ना पुलिस की मदद से शंकर किराना स्टोर्स के मालिक को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ पुलगांव ले गई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बताया कि जितेंद्र बंशीलाल गलानी उम्र 32 वर्ष निवासी पुलगांव सिंधी कॉलोनी में रहने वाले इस युवक को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गुटखे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया था। इसमें इस युवक ने कबूल किया कि यह माल पांढुर्णा के शंकर किराना से यह माल से लिया है, जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस पांढुर्णा पहुंची और मुख्य व्यापारी को गिरफ्तार करके साथ ले गई। सूत्र कहते हैं कि महाराष्ट्र में करीबन एक करोड़ से ऊपर की गुटके की खेत पकड़ी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पुलगांव में पकड़े हुए आरोपी के खिलाफ धारा-328, 272, 273, 188, 34 के तहत मामला कायम किया। इस कार्रवाई में एसपी नरूल हसन, पीआई दरासिंग राजपूत, इनके मार्गदर्शन में पीएसआई चौहान, पंकज टाकोने, संजय पटले, उमंग मसराम की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed