{"_id":"61a4845839e71b1f7860edf8","slug":"crime-news-fifth-member-of-madhya-pradesh-family-also-died-by-consuming-poison-due-to-moneylenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सूदखोरों से परेशान परिवार के पांचवे सदस्य की भी मौत, जहर खाकर की दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सूदखोरों से परेशान परिवार के पांचवे सदस्य की भी मौत, जहर खाकर की दी जान
Mon, 29 Nov 2021 01:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। सोमवार सुबह परिवार के पांचवे सदस्य की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार की वायरल तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल में सूदखोरों से परेशान होकर एक साथ आत्महत्या का प्रयास करने वाले परिवार को पांचवे सदस्य की भी मौत हो गई है। परिवार में संजीव जोशी की पत्नी अर्चना जोशी ने सोमवार सुबह अस्पतला में दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को संजीव जोशी, बेटी ग्रीष्मा की मौत हो गई थी। वहीं शुक्रवार को संजीव की मां व छोटी बेटी ने भी दम तोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक, पूरे परिवार ने सूदखारों से परेशान होकर एक साथ जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद नगर की न्यू अशोका विहार कालोनी में रहने वाले एक परिवार ने गुरुवार रात एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। सोशल मीडिया पर जब परिवार को वीडियो वायरल हुआ तो रिश्तेदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को परिवार के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें सूदखोरों द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र था।
विज्ञापन
चार महिलाओं को भेजा गया जेल
पुलिस ने इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बबली दुबे, रानी दुबे, उर्मिला ओर प्रेमिला को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
