फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crime branch arrested 6 accused of cheating in the name of matrimonial in Gwalior

Gwalior Crime News: मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 05:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 05:33 PM IST
सार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच में देश के करीब एक हजार लोगों से ठगी की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
Crime branch arrested 6 accused of cheating in the name of matrimonial in Gwalior
ग्वालियर: मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श कॉलोनी में रिश्ते डॉट कॉम नाम से संचालित फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर पर कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर कॉल सेंटर में मौजूद 2 लड़कियों को ग्राहकों से बात करते हुए पाया। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि बिरला नगर तथा बलवंत नगर निवासी दो महिलाओं द्वारा यह कॉल सेन्टर संचालित किया जाता है। यहां ग्राहकों से बात करने के लिए फोन एवं सिम कार्ड भी संचालिका ने दिए हैं। ग्राहकों पर मेट्रीमोनियल रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उन पर दबाव बनाया जाता है। रजिस्ट्रेशन के बाद पैसे अकांउट में जमा करने के बाद ग्राहकों को नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन की जानकारी हमारी डायरी और रजिस्टरों मे नोट रहती है।
विज्ञापन


 वहीं कॉल सेन्टर की दोनों संचालिकाओं को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। दोनों संचालिकाओं ने मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया है। क्राइम ब्रांच ने फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालिकाओं पर धारा 419, 420 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित भारती निवास में विवाह बंधन नाम के एक और कॉल सेन्टर पर कार्रवाई की, जहां से 4 लड़कियों को ग्राहकों से फोन पर बात करते हुए पकड़ा गया है। पूछताछ में लड़कियों ने खुलासा किया  कि वे बीते 7-8 महीनों से यहां काम कर रही हैं। यहां भी लड़कियों को संचालिका द्वारा मोबाइल और सिम दिए गए हैं। वहीं ग्राहकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे जमा कराए जाते थे और बाद में उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता था। मेट्रीमोनियल संचालिका से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने सत्यदेव नगर श्रीजी अपार्टमेन्ट में ऑनलाइन मैचिंग सेन्टर नाम से संचालित फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर में भी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने 06 आरोपियों के विरूद्ध 419,420 का प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों स्थानों में दबिश में मिले रजिस्टर, मोबाइल फोन, सिम कार्ड को जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की टीम को रजिस्टर से देश के करीब 1000 लोगों के साथ मेट्रीमोनियल साइट के जरिये ठगी की जानकारी मिली है। इनमें से ज्यादातर उप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड़ के लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल 30 से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed