फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Covid 19 latest Madhya Pradesh coronavirus updates indore, bhopal, ujjain

कोविड-19: इंदौर में नए संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा घटकर छह पर पहुंचा, विशेषज्ञों ने जताई हैरानी

Mon, 15 Jun 2020 08:36 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Jun 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 latest Madhya Pradesh coronavirus updates indore, bhopal, ujjain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर में लॉकडाउन में ढील के बाद आए आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। यहां अलग-अलग गतिविधियां शुरू होने के बाद जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों को संक्रमितों के बढ़ोतरी की आशंका थी लेकिन सरकारी आंकड़ों में सूरते-हाल इसके ठीक उलट है जिस पर विशेषज्ञों ने हैरानी जताई है।

विज्ञापन


इस महीने के शुरूआती 14 दिनों में जिले में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़ों में कोरोना के मरीजों की तादाद में लगातार कमी देखी गई है। विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 1,058 नमूनों की जांच में इस महामारी के केवल छह नए मरीज मिले हैं जो पुष्ट मामलों की दैनिक संख्या के लिहाज से पिछले ढाई महीनों का न्यूनतम स्तर है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि सख्त लॉकडाउन के दौरान जब जिले के 35 लाख से ज्यादा लोग अपने घरों में कैद थे, तब कोविड-19 के अपेक्षाकृत ज्यादा मरीज मिल रहे थे। लेकिन लॉकडाउन में ढील के बाद जिले में इन दिनों हजारों लोग सड़कों, कार्यस्थलों और अन्य जगहों पर दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद फिलहाल सरकारी आंकड़ों में महामारी के रोगियों की तादाद में कमी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से संक्रमितों की तादाद में आई कमी

इस बारे में पूछे जाने पर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमपी शर्मा ने 'पीटीआई' से कहा, 'हम कोविड-19 के हर संक्रमित मरीज की पहचान होते ही उसके संपर्क में आए लोगों को तुरंत पृथकवास में भेज रहे हैं। इससे हमें इस महामारी का संक्रमण रोकने में मदद मिली है।' शर्मा ने दावा किया कि आम लोगों में भी कोविड-19 को लेकर जागरूकता बढ़ी है जिससे इस महामारी के मरीजों की तादाद में कमी आई है।

सरकारी आंकड़ों पर सवाल

जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ अमूल्य निधि ने कहा, 'लॉकडाउन खुलने के बाद रेड जोन में शामिल देश के अन्य जिलों में कोविड-19 के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इंदौर में नए संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा घटकर छह पर पहुंच जाना निश्चित तौर पर आश्चर्य में डाल देता है। इस विरोधाभास की जांच की जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को संबंधित 1,058 नमूनों की दोबारा जांच करानी चाहिए ताकि इंदौर जिले में कोविड-19 की वास्तविक स्थिति पता चल सके।

मरीजों के हितों में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन स्वास्थ्य अधिकार मंच के समन्वयक चिन्मय मिश्र ने कहा, 'इंदौर में कोविड-19 के मरीजों के ताजा सरकारी आंकड़ों पर सहज विश्वास नहीं किया जा सकता। हमारी मांग है कि इस महामारी की जमीनी स्थिति जांचने के लिए जिले भर में विस्तृत सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) किया जाए और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।'

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 4,069 मरीज मिले हैं। इनमें से 174 लोगों की मौत हो चुकी है। इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर 2,906 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed