फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus uncontrollable in Madhya Pradesh: 55 percent cases in three cities, nine arrested from farm house in Indore

मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू: इन तीन जिलों में 55 फीसदी मामले, इंदौर में फार्म हाउस से नौ गिरफ्तार

Mon, 29 Mar 2021 03:11 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Mar 2021 03:11 PM IST
सार

प्रदेश में लोग कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। यही वजह है कि इंदौर में एक फार्म हाउस से कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में नौ लोगों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Coronavirus uncontrollable in Madhya Pradesh: 55 percent cases in three cities, nine arrested from farm house in Indore
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। यहां तीन जिले ऐसे हैं, जहां मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेशभर में रोज सामने आ रहे कुल मामलों में से करीब 55 फीसदी मामले इन्हीं जिलों में हैं। सिर्फ यही नहीं लोग कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। यही वजह है कि इंदौर में एक फार्म हाउस से कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में नौ लोगों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


प्रदेश में रविवार को 2,276 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। भोपाल में 469 संक्रमित मिले हैं, यह लगातार तीसरा दिन है, जब एक दिन में 450 से ज्यादा संक्रमित यहां मिले हैं। अब प्रदेश के सभी 52 जिलों में रोज संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। परंतु तीन जिलों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में प्रदेश में रोज सामने आ रहे मामलों में से 55 फीसदी इन्हीं में हैं। वहीं सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर में मिल रहे तो एक्टिव केस भोपाल में बढ़ रहे। यहां अभी 3768 तो इंदौर में 3123 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


रोज एक हजार सक्रिय मामले
प्रदेश में अभी 14185 सक्रिय मामले हैं और रोज लगभग एक हजार मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यह संख्या 12995 थी। स्वस्थ होने वालों की संख्या करीब 47 फीसदी ही रह गई है। रविवार को 2,276 की तुलना में 1075 मरीज ही स्वस्थ हुए। अब तक 2,70,000 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सीमा पर संक्रमण के मामले बढ़े
मध्यप्रदेश के महाराष्ट्र सीमा से लगे जिलों में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। छिंदवाड़ा में 287, बालाघाट में 135, बड़वानी में 154, बैतूल में 442, खंडवा में 106 सक्रिय मामले हैं। एक महीने में यहां सक्रिय मामले तीन गुना तक बढ़ गए हैं। एक मार्च को छिंदवाड़ा में सिर्फ 92 सक्रिय मामले थे।

इंदौर : फार्म हाउस से नौ लोग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर कथित रूप से कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उप जिलाधिकारी प्रतूल सिन्हा ने बताया कि यहां सनराइज कॉलोनी इलाके स्थित फार्म हाउस में रविवार शाम छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस की टीम ने रविवार को शहर में लगे लॉकडाउन और अन्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता पाया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए लगे लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के बावजूद इन आरोपियों ने फार्म हाउस में पार्टी की और वहां शराब भी परोसी गई। सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में फार्म हाउस मालिक एवं आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रदेश के 12 शहरों में सख्ती, इंदौर में 603 नए मामले

मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह आदेश जारी कर प्रदेश के 12 शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिंदवाड़ा, खरगौन, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और सौंसर में प्रत्येक रविवार को आगामी आदेश तक लॉकडाउन लगा रखा है। यह लॉकडाउन इन शहरों में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक प्रभावी रहता है।

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2,276 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,88,683 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,958 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रविवार को इंदौर में कोरोना संक्रमण के 603 नए मामले दर्ज कि गए हैं। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 67,791 मामले सामने आए चुके हैं, जिनमें से 955 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed