फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus : TI Nirmal Shriwas, Indore, Tukoganj police station, eating food away from his daughter, Country service first

कोरोना: घर के बाहर दूर बैठकर खाना खाते इस पुलिस कर्मी की तस्वीर हो रही वायरल

Sat, 04 Apr 2020 11:59 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 04 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus : TI Nirmal Shriwas, Indore, Tukoganj police station, eating food away from his daughter, Country service first
इंदौर टीआई निर्मल श्रीवास। - फोटो : Social Media

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कुछ अच्छी खबरें भी आ रही हैं। डॉक्टरों और नर्सों के अलावा पुलिस विभाग के कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। ऐसे ही इंदौर के एक पुलिसकर्मी की तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


ये हैं इंदौर के तुकोगंज थाने के टीआई निर्मल श्रीवास। वायरल हो रही तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उनकी बेटी घर की देहरी पर दरवाजे के पास खड़ी है। जबकि टीआई निर्मल श्रीवास घर के बाहर दूर बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वह वहीं बैठकर अपनी बेटी की ओर निहार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं उत्तर प्रदेश में अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी ने भी श्रीवास की फोटो को ट्वीटर पर शेयर किया है।

बता दें कि इससे पहले भोपाल से ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। जिसमें कोरोना के मरीजों के इलाज में लगे एक डॉक्टर घर के बाहर चाय पीते नजर आए थे। उनकी तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।

पांच दिन बाद अस्पताल से घर लौटे थे डॉ. सुधीर

coronavirus : TI Nirmal Shriwas, Indore, Tukoganj police station, eating food away from his daughter, Country service first
Dr. Sudhir Dehariya - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया की तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। डॉक्टर डेहरिया पांच दिन बाद अपनी ड्यूटी से घर लौटे थे और घर के बाहर से ही चाय पीकर वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर डॉक्टर सुधीर की तारीफ की थी। 

सीएम चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा था- मिलिये डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के सीएमएचओ हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों कोरोना वॉरियर्स को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।

शिवराज सिंह चौहान के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी डॉक्टर सुधीर डेहरिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके उनकी देश सेवा की प्रशंसा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed