{"_id":"5eca4ac58ebc3e907e5a855c","slug":"coronavirus-suspect-rpf-sub-inspector-dies-in-khandwa-son-report-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के खंडवा में कोरोना संदिग्ध आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के खंडवा में कोरोना संदिग्ध आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत
Sun, 24 May 2020 03:52 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
आरपी पांडे
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के खंडवा में कोरोना संदिग्ध आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। 13 मई के दिन ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 18 मई को सब इंस्पेक्टर और उनके बेटे का सैंपल लिया गया था, बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं, सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्हें इलाज के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया था। इंदौर में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पांडे को कल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन मात्र 40 था जो बहुत कम था। ऑक्सीजन देने के बाद यह बढ़कर 80 जरूर हुआ, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें इंदौर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉ. शर्मा ने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण के प्राथमिक लक्षण थे, उनकी और उनके बेटे का कोरोना सैंपल 18 मई को लिया गया था, जिसमें बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
