फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus: Student returned from Italy hospitalized on suspicion of infection in Indore

मध्यप्रदेश: इटली से इंदौर लौटी छात्रा में कोरोनावायरस संक्रमण का संदेह, अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Mar 2020 01:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Mar 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Student returned from Italy hospitalized on suspicion of infection in Indore
Coronavirus

इटली से हाल ही में भारत लौटी 27 वर्षीय छात्रा को कोरोनावायरस संक्रमण के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती इटली में एक पार्टी के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थी।

विज्ञापन


समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के जिला प्रभारी डॉ. संतोष सिसोदिया ने रविवार को बताया कि सर्दी-जुकाम के लक्षणों के कारण युवती को शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) में शनिवार शाम भर्ती किया गया। उसे अस्पताल के पृथक वॉर्ड में 14 दिन के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवती के रक्त और ‘स्वाब’ के नमूने कोरोनावायरस संक्रमण की जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए हैं।
आईडीएसपी प्रभारी ने बताया कि इंदौर की यह युवती इटली में पढ़ रही है। उसने कुछ दिन पहले वहां अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की थी। 

इस पार्टी में शामिल लड़की के एक दोस्त में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण सामने आए और जांच कराए जाने पर उसमें इस बीमारी की तसदीक हुई थी। सिसोदिया ने कहा, इटली में अपने दोस्त में कोरोनावायरस संक्रमण मिलने का पता चलने पर घबराई युवती शनिवार को इंदौर लौट आई। युवती की हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed