फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus patient and suspect escape from Indore government hospital, police caught

इंदौर: कोरोना वायरस का मरीज और संदिग्ध अस्पताल से भागे, पुलिस ने रिश्तेदारों के घर से पकड़ा

Sun, 29 Mar 2020 04:30 PM IST
आसिम खान पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Sun, 29 Mar 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus patient and suspect escape from Indore government hospital, police caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में इंदौर के एक सरकारी अस्पताल से शनिवार की रात को जिला अस्पताल प्रशासन के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो कोरोना वायरस मरीज (एक रोगी और दूसरा संदिग्ध) अस्पताल से भाग गए। जिसके बाद रविवार की सुबह उन्हें पकड़ा गया और इंदौर के मनोरमा राजे टीबी अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण नादिया ने कहा, अस्पताल से भागने वालों में एक कोरोना वायरस रोगी है जबकि दूसरे का वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। वे परिसर में टहलने के बहाने से अस्पताल से भाग गए। उन्होंने कहा कि तुरंत दोनों की खोज शुरू कर दी गई और दोनों व्यक्तियों को उनके रिश्तेदारों के घर पर पाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुलिस की मदद से पकड़ा गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से भागने के बाद वो जिन लोगों से मिले थे उनके नमूने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए एकत्र किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 39 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय लड़की समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं।


गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक् नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।

बुलेटिन में बताया गया कि ये पांचों मरीज स्थानीय स्तर पर ही कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए थे। इन्होंने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के आठ, उज्जैन के चार, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि इनमें से 37 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में उज्जैन की एक महिला और इंदौर का एक निवासी है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed