{"_id":"5fbd83138ebc3e9bcc42d970","slug":"coronavirus-madhya-pradesh-government-extended-parole-of-four-thousand-prisoners-for-60-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मध्य प्रदेश सरकार ने चार हजार कैदियों की 60 दिन बढ़ाई पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मध्य प्रदेश सरकार ने चार हजार कैदियों की 60 दिन बढ़ाई पैरोल
Wed, 25 Nov 2020 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Nov 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Minister Narottam Mishra
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक बार फिर चार हजार कैदियों की पैरोल 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में सोमवार को कोरोना के 1700 से ज्यादा नए मामले आए थे।
विज्ञापन
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा, फिलहाल चार हजार कैदी जेल से पैरोल पर बाहर हैं। राज्य सरकार ने ऐसे कैदियों की पैरोल को 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने मार्च में कैदियों को पैरोल देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
इससे पहले, सितंबर में सरकार ने पैरोल को 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया था। मध्य प्रदेश की 125 जेलों में बंद 43 हजार कैदियों में से चार हजार को पैरोल, जबकि तीन हजार को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
