{"_id":"5eb2559d8ebc3e905d3bb777","slug":"coronavirus-live-updates-madhya-pradesh-indore-ujjain-bhopal-dewas-covid-19-cases-deaths-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले
Wed, 06 May 2020 11:45 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 06 May 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो मरीजों ने शहर के अस्पतालों में पिछले दो दिन में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में शामिल 36 वर्षीय पुरुष मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पहले ही पीड़ित था, जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग हृदय संबंधी विकार से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,654 से बढ़कर 1,681 पर पहुंच गई है। इनमें से 491 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में बुधवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.82 फीसदी थी। पिछले 10 दिन से जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पांच फीसदी से कम बनी हुई है।
इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।
