फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Madhya Pradesh Live Updates: Shivraj Singh Chouhan said Some districts will be given relaxation in lockdown 

मध्य प्रदेश में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के आह्वान पर भगवान की शरण में भाजपा नेता

Mon, 20 Apr 2020 05:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Madhya Pradesh Live Updates: Shivraj Singh Chouhan said Some districts will be given relaxation in lockdown 
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के जारी प्रकोप से मुक्ति के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आह्वान पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी समेत पार्टी के कई स्थानीय नेता सोमवार को भगवान की शरण लेते दिखायी दिए।

विज्ञापन


चुनावी सियासत से संन्यास ले चुकीं भाजपा की 77 वर्षीय नेता ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में आम लोगों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस के प्रकोप से मुक्ति के लिए सोमवार सुबह आधे घंटे तक अपने इष्ट देवों से प्रार्थना करें।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि महाजन के आह्वान पर शहर के कई लोगों ने अपने घरों में भगवान शिव के अभिषेक के साथ रूद्र पाठ एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया। महाजन (77) यहां अपने घर में बेटे-बहू के साथ भगवान की आराधना करती दिखाई दीं। सूत्रों ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के आह्वान पर शहर के 11 प्रमुख शिव मंदिरों में वहां के पुजारियों द्वारा भी मंत्र जाप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में 24 घंटे में तीन मौत
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में तीन और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी से दम तोड़ने वालों की तादाद बढ़कर 52 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के अलग-अलग अस्पतालों में तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 42 से 47 साल के बीच थी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 890 से बढ़कर 897 पर पहुंच गई है। इनमें से 71 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर सोमवार सुबह तक की स्थिति में 5.8 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी से मरने वालों की दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा बनी हुई है।

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर आरोप 
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच भी राजनीति चालू है। कांग्रेस भाजपा इस बात पर आमने—सामने हैं कि वायरस से लड़ने की बजाय केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने में वयस्त थी। 

किफायती कीमत पर 50 लाख मास्क उपलब्ध कराएगी शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाली दुकानों पर सूती कपड़े से बने हुए 50 लाख मास्क लोगों के लिए उपलब्ध कराएगी। एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इस मास्क को सरकार खरीदेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह मास्क सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत आने वाली सभी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराए जाएंगे और मास्क बनाने से महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकार 50 लाख मास्क खरीदेगी जो न केवल किफायती होंगे बल्कि साफ करने के बाद इन मास्कों का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं इस कार्य में शामिल होना चाहती हैं उन्हें पंजीकरण कराना होगा और 1,000 मास्क बनाने का जिम्मा लेना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed