फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus impact in MP shivraj cabinet big decision Parade will not held on 15 August due to COVID19

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमण के कारण इस बार 15 अगस्त को नहीं होगी परेड

Fri, 24 Jul 2020 09:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Jul 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus impact in MP shivraj cabinet big decision Parade will not held on 15 August due to COVID19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने जहां एक तरफ लोगों की जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है वहीं  दूसरी तरफ हर साल मनाए जाने वाले समारोहों पर भी अब इसका असर दिखने लगा है। हर साल धूमधाम से मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार कोरोना वायरस की वजह से फीका रहेगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की वजह से न तो बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और न ही परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला और तहसील स्तर पर भी अधिकारी सादगी के साथ कार्यक्रम करेंगे। यह फैसला बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट में तय किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 15 अगस्त के दिन समारोह सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति में होगा। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। 
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा और इसके माध्यम से ही मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार परिस्थितियां विशेष तरह की हैं, इसलिए स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक न होकर प्रतीक स्वरूप हो। इनमें पारंपरिक रूप से बच्चों को बुलाए जाने और कार्यक्रम में शामिल करने की परंपरा स्थगित रखी जाए। बैठक में मंत्रियों ने इसका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed