{"_id":"6ae604bc887046792a001ef0","slug":"shri-mahalakshmi-temple-being-decorated-with-currency-notes-and-jewelry-devotees-can-visit-starting-from-dhanteras-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4893112-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतलाम: नोटों की गड्डियों और सोने-चांदी के जेवरों से सजेगा महालक्ष्मी मंदिर, धनतेरस से होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतलाम: नोटों की गड्डियों और सोने-चांदी के जेवरों से सजेगा महालक्ष्मी मंदिर, धनतेरस से होंगे दर्शन
Sat, 31 Oct 2026 10:40 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:40 PM IST
सार
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में नोटों की गड्डियों और सोने-चांदी के जेवरों से विशेष सजावट की जा रही है। धनतेरस से पांच दिनों तक श्रद्धालु मंदिर के भव्य शृंगार के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते हुए कलेक्टर व एसपी।
विस्तार
दीपावली पर करोड़ों रुपये के नोटों और जेवरों से अनूठे शृंगार के लिए प्रसिद्ध रतलाम के माणक चौक स्थित ऐतिहासिक श्री महालक्ष्मी मंदिर में सजावट का काम शुरू हो गया है। भक्तों की ओर से सजावट के लिए दी जा रही नोटों की गड्डियों और सोने-चांदी के आभूषणों से मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। धनतेरस से एक दिन पहले तक सजावट पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद धनतेरस से लगातार पांच दिनों तक श्रद्धालु मां महालक्ष्मी और मंदिर के विशेष शृंगार के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया और एसपी अमित कुमार ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नोटों के फूल, गमले और वंदनवार से सजेगा मंदिर
आमतौर पर दीपावली पर मंदिरों को फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया जाता है लेकिन रतलाम के माणक चौक स्थित प्राचीन श्री महालक्ष्मी मंदिर की सजावट की परंपरा अलग है। यहां दीपोत्सव के दौरान मंदिर को भक्तों की ओर से दिए गए करोड़ों रुपये के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजाया जाता है। इस सजावट के लिए नोट और आभूषण किसी एक संस्था या व्यक्ति की ओर से नहीं, बल्कि सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाते हैं। मंदिर प्रबंधन इन सभी रुपयों और जेवरों का पूरा हिसाब रखता है।
शरद पूर्णिमा से ही सजावट के लिए नोटों की गड्डियां और आभूषण लेने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब तक करीब 600 श्रद्धालु एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोटों की गड्डियां मंदिर में जमा करा चुके हैं। यह प्रक्रिया 5 नवंबर तक जारी रहेगी। रतलाम शहर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों, गुजरात और राजस्थान से भी श्रद्धालु सजावट के लिए नोटों की गड्डियां और जेवर लेकर पहुंच रहे हैं। मंदिर में नोटों से गमले, फूल और वंदनवार तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सोने-चांदी के आभूषणों से भी विशेष सजावट की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रुपये और जेवर जमा कराने की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
धनतेरस से श्रद्धालु मंदिर की भव्य सजावट के दर्शन कर सकेंगे। पांच दिनों तक सजावट के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को उनके जमा कराए गए रुपये और आभूषण प्रसाद स्वरूप वापस कर दिए जाते हैं। मान्यता है कि मां महालक्ष्मी के दरबार में सजावट के लिए दी गई नोटों की गड्डी को घर की तिजोरी में रखने से सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है।
कलेक्टर-एसपी ने किया मंदिर का निरीक्षण
दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया और एसपी अमित कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसपी अमित कुमार ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी अश्वनीजी से सजावट और श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मंदिर की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिसर में चार सुरक्षा गार्ड आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर की 24 घंटे निगरानी के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि दीपावली के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।